फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver price Today: सोने में आया उछाल, चांदी में 664 रुपये की जोरदार तेजी, जानें ताजा भाव

Fri, 31 Dec 2021 05:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 144 रुपये की तेजी के साथ 46,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार दिन में कीमती पीली धातु 46,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 144 रुपये की तेजी के साथ 46,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार दिन में कीमती पीली धातु 46,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत में भी 664 रुपये का बड़ा उछाल आया।

विज्ञापन


चांदी का दाम बढ़कर आज 61,015 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जो पिछले कारोबारी दिन में 60,351 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,816 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के, सीनियर एनालिस्ट (जिंस), तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स ट्रेडिंग 0.11 फीसदी बढ़कर 1,816 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें