फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 209 रुपये चमका, चांदी की कीमत में 617 रुपये का उछाल, यहां जानें ताजा भाव

Thu, 16 Dec 2021 05:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price In India In Inr:  राजधानी में गुरुवार को सोना 209 रुपये की तेजी के साथ 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 47,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 209 रुपये की तेजी के साथ 47,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में पीली धातु 47,196 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 617 रुपये की तेजी के साथ आज 60,179 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 59,562 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.16 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स पर गुरुवार को आधा फीसदी की तेजी के साथ 1,785 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। कमजोर डॉलर ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया। पटेल ने कहा कि यूएस एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के बाद सोने की कीमतों ने पिछले नुकसान को उलट दिया। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 23 पैसे बढ़कर 76.09 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें