फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम बढ़े, चांदी में भी तेजी, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

Tue, 28 Dec 2021 10:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Rise Today: एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को फिर बढ़ गया। आज पर सोने की कीमत में 0.13 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को फिर बढ़ गया। आज पर सोने की कीमत में 0.13 फीसदी की तेजी आई। इस बढ़त के बाद सोने का दाम उछलकर 48,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है। चांदी के दाम में 0.19 फीसदी बढ़ गए। सोमवार को चांदी की कीमत में गिरावट आई थी। आज तेजी के बाद चांदी का ताजा भाव बढ़कर 62,420 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।   

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें