फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी का भाव लुढ़का, जानें क्या है आपके शहर में आज का भाव

Fri, 17 Dec 2021 09:35 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest rate In India In INR: आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.16 फीसदी का उछाल आया। इस तेजी के साथ सोने का दाम बढ़कर 48,722 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके विपरीत दो दिन की तेजी के बाद आज चांदी की चमक कमजोर पड़ी है। इसकी कीमत में 0.05 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव शुक्रवार को फिर बढ़ गया। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.16 फीसदी का उछाल आया। इस तेजी के साथ सोने का दाम बढ़कर 48,722 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके विपरीत दो दिन की तेजी के बाद आज चांदी की चमक कमजोर पड़ी है। इसकी कीमत में 0.05 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इस गिरावट के बाद चांदी का ताजा भाव कम होकर 62,111 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।   

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें