फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस से पहले सोने में गिरावट, चांदी 150 रुपये चमकी

Mon, 21 Oct 2019 07:40 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों से सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 30 रुपये सस्ता होकर 38,955 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों की मांग बढ़ने से चांदी 150 रुपये महंगी होकर 46,750 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही।  इससे पहले कारोबारी दिन को चांदी 46,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में नरमी और त्योहारी मौसम में खरीदारी में गिरावट से 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत घट गई। न्यूयॉर्क में सोना 1,488.76 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.67 डॉलर प्रति औंस रही।

सोना शनिवार को 38,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। गौरतलब है कि गोल्ड फ्यूचर के भाव में भी गिरावट आई है। सोमवार को गोल्ड फ्यूचर के भाव में 68 रुपये के गिरावट के बाद इसका भाव 38,021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन व्यापार को लेकर अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नीचे आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें