शुक्रवार को फिर सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई है। अब ग्राहकों को गुरुवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना होगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 112 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,249 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट की वजह से यह गिरावट आई।
इतनी महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 94 रुपये की बढ़ोतरी आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,305 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 15 पैसा नीचे था। इसकी वजह से सोना और चांदी महंगा हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 112 रुपये महंगा हुआ है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के बाद 71.27 के स्तर पर था।
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,566.7 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को बढ़ोतरी आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में गुरुवार को 150 रुपये की बढ़त आई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,019 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। चांदी में गुरुवार को 140 रुपये की बढ़त आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 46,881 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,560 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि मांग में तेजी आने से सोने के भाव में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। कल दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 150 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।