सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोना 29 रुपये महंगा हो गया। इस मामूली तेजी के साथ इसका भाव 46,974 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 46,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की कीमत 149 रुपये घटी
जहां सोने के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत आज 149 रुपये कम हो गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 60,137 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबार में 60,286 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
डॉलर के मुकाबले रुपये 30 पैसे टूटा
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे टूटकर 75.42 (अनंतिम) पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,781 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट 22.38 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।