कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी बने रहने के चलते सोना तीन माह के टॉप पर पहुंच गया। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 325 रुपये की बढ़त के साथ 27,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहे। चांदी में भी हजार रुपये का उछाल रहा और भाव 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे।
विज्ञापन
सोने की अठग्रामी गिन्नी का भाव 100 रुपये की बढ़त के साथ 23,900 रुपये पर रहे, जबकि चांदी सिक्के के भाव लिवाली 57,000 और बिकवाली 58,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।