फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को पहली बार 38,000 हजार रुपये से पार पहुंचा सोने का दाम, जानें कितनी है कीमत

Fri, 09 Aug 2019 09:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोना पहली बार 38 हजार के पार, 550 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ महंगा
  • 630 रुपये बढ़कर चांदी 44 हजार प्रति किग्रा के पार
  • अमेरिका-चीन में तनाव के चलते सोने का रुख कर रहे निवेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोना गुरुवार को पहली बार 38 हजार रुपये से ऊपर निकलते हुए 550 रुपये बढ़कर 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पीली धातु के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने की मुख्य वजह अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने के साथ ही घरेलू अर्थव्यवसथा को लेकर बढ़ती चिंताएं मानी जा रही हैं। इसके चलते निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में देखते हुए सोने में निवेश को तरजीह दे रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं चांदी भी 44 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 630 रुपये की मजबूती के साथ 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। चांदी में तेजी की मुख्य वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग में बढ़ोतरी रही।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें छह साल में पहली बार 1500 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गईं। वहीं घरेलू आर्थिक मंदी से पीली धातु के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है।
विज्ञापन


जिओजित फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमुख (कमोडिटी शोध) हरीश वी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1500 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर पहुंच गया है, जो 2013 के बाद सबसे ज्यादा है। आर्थिक परिदृश्य में सुस्ती के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा नीतिगत नरमी और अमेरिका-चीन के बीच तनाव के चलते सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ा है। डॉलर में कमजोरी और अरब देशों में तनाव से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिला है।’

सोना दो दिन में 1663 रुपये महंगा

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 38,470 रुपये और 38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पहले यानी बुधवार को सोना 1,113 रुपये प्रति 10 ग्राम मजबूत हुआ था। इस प्रकार दो दिन में सोना 1,663 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है। वहीं सोने की गिन्नी 700 रुपए की मजबूती के साथ 28,500 रुपए (प्रति आठ ग्राम) के स्तर पर पहुंच गई। 

चांदी 630 रुपये की मजबूती के साथ 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 745 रुपये की मजबूती के साथ 43,730 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें