फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोने 30 रुपये चढ़ा, चांदी 856 रुपये मजबूत हुई

Tue, 22 Nov 2022 05:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 52,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की तरह चांदी भी 856 रुपये की तेजी के साथ 61,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नयी दिल्ली, 22 नवंबर (भाषा) रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 52,731 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


सोने की तरह चांदी भी 856 रुपये की तेजी के साथ 61,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। डॉलर के अपने उच्चतम स्तर से नीचे आने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को आरंभिक कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,741.95 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी तेजी के साथ 21.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने तथा कारोबारियों द्वारा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरे का इंतजार करने से कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना 1,740 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें