फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 192 रुपये मजबूत हुआ, चांदी भी 433 रुपए उछली

Wed, 21 Dec 2022 06:28 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 192 रुपये बढ़कर 55,261 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में पीली धातु 55,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 433 रुपये उछलकर 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 192 रुपये बढ़कर 55,261 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबार में पीली धातु 55,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 433 रुपये उछलकर 69,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, "एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमत में थोड़ी तेजी आई है। दिल्ली के बाजारों में सोने की कीमत 192/10 ग्राम बढ़कर 55,261/10 ग्राम हो गई।"

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी की कीमत 23.94 डॉलर प्रति औंस थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वीपी कमोडिटी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, "पिछले सत्र में सोने की कीमत में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी के बाद स्थिर कारोबार हुआ, क्योंकि बैंक ऑफ जापान की आश्चर्यजनक नीति के बाद डॉलर कमजोर हो गया।"
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार "एमसीएक्स में सोमवार को 1800 डॉलर और 54800 के ऊपर मजबूत रैली के बाद सोने की कीमतों में ठहराव आया। अमेरिका में आगे जीडीपी डेटा कीमतों को और गति प्रदान करेगा और चीन में कोविड की स्थिति और चीनी सरकार की विकास कार्रवाई कीमतों को अस्थिर रखेगी। कॉमेक्स पर रेंज जब तक  1770 डॉलर है, तब तक बाजार सकारात्मक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें