Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। दूसरी तरफ, चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, चांदी की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 73,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिरावट के साथ 1,904 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी की कीमत तेजी के साथ 22.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।
बीएनपी पारिबास के शेयरखान में शोध विश्लेषक मोहम्मद इमरान ने कहा कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के उम्मीद से बेहतर रहने से सोने में की निवेश अपील प्रभावित हुई और यह 1900 डॉलर के सपोर्ट के आसपास बना रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई हुई बैठक के ब्योरे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।