फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 420 रुपये लुढ़का, चांदी 500 रुपये उछली

Thu, 08 Jun 2023 07:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 420 रुपये की गिरावट के साथ 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 420 रुपये की गिरावट के साथ 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 500 रुपये की बढ़त के साथ 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 420 रुपये की गिरावट के साथ 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और सख्ती किए जाने की उम्मीद में अमेरिकी बॉन्ड प्रतफिल में तेजी से सोने की कीमतों पर दबाव आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें