फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: आरबीआई के फैसले के पहले बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 50 अंक उछला, निफ्टी 18750 के पास

Thu, 08 Jun 2023 09:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले गुरुवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबारी में 70 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 16.94 (0.03%) अंकों की बढ़त के साथ 63,159.90 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 18.85 (0.10%) अंक मजबूत होकर 18,745.25 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sensex Opening Bell: आरबीआई के फैसले के पहले बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत हुई है, हालांकि इसमें फिलहाल सुस्ती है। वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिले।आरबीआई एमपीसी के फैसले से पहले गुरुवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबारी में 70 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। फिलहाल सेंसेक्स 16.94 (0.03%) अंकों की बढ़त के साथ 63,159.90 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 18.85 (0.10%) अंक मजबूत होकर 18,745.25 के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। एशियाई बाजारों की बात करें कोरिया का कोस्पी इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जबकि निक्केई सपाट कारोबार हो रहा है। इसी तरह अमेरिकी वायदा बाजारों में भी सुस्ती है। इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान में बंद हुए थे। बुधवार को सेंसेक्स 350 अंक की बढ़त के साथ 63,142 के लेवल पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें