फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 265 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमत 120 रुपये उछली

Wed, 10 May 2023 06:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 265 रुपये गिरकर 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 265 रुपये गिरकर 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 120 रुपये की तेजी के साथ 77,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली में सोने का हाजिर भाव  265 रुपये की गिरावट के साथ 61,585 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 25.88 डॉलर प्रति औंस कारोबार कर रही थी। एशियाई बाजार में कारोबारी सेशन के दौरान बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें