फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 480 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, चांदी में 410 रुपये की तेजी

Fri, 14 Apr 2023 06:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ  61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी इस दौरान 410 रुपये की बढ़त के साथ 77,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 410 रुपये की बढ़त के साथ 77,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की तेजी के साथ 61,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 2,041 डॉलर प्रति औंस और 25.88 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। एशियाई बाजारों में शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी रही। गांधी ने कहा कि डॉलर सूचकांक और प्रतिफल में गिरावट से तेजी की धारणा मजबूत होने से कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतें 13 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें