फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 640 रुपये की गिरावट, चांदी की कीमतें भी 700 रुपये फिसलीं

Mon, 27 Mar 2023 05:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को सोना 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं इस दौरान चांदी भी 700 रुपये टूटकर 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को सोना 59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं इस दौरान चांदी भी 700 रुपये टूटकर 70,140 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर आ गई।

विज्ञापन


विदेशी बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में दिखी कमजोरी
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 640 रुपये की गिरावट के साथ 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,970 डॉलर प्रति औंस और 23.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। एशियाई कारोबारी घंटों में सोमवार को सोने की कीमतों में कमजोरी दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें