फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: दिल्ली में चांदी की कीमतें ₹1.40 लाख प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर, सोना 630 रुपये नरम

Thu, 25 Sep 2025 08:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। दूसरी ओर, खुदरा विक्रेताओं की कमजोर खरीदारी के कारण सोने की कीमत 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। आइए जानते हैं सर्राफ बाजार का हाल विस्तार से।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। दूसरी ओर, खुदरा विक्रेताओं की कमजोर खरीदारी के कारण सोने की कीमत 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपए घटकर 1,16,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। यह भाव पिछले कारोबारी सत्र में 1,17,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमतों में भी तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 45.03 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

वायदा कारोबार में चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गईं। एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर अनुबंध 3,528 रुपये या 2.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,37,530 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुँच गया। मार्च 2026 अनुबंध 3,431 रुपये या 2.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,38,847 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।
विज्ञापन


अक्तूबर डिलीवरी वाले सोने का भाव भी 223 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,12,778 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 262 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 1,13,909 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

एमसीएक्स पर सोना बढ़त के साथ सकारात्मक बना रहा, जिससे मजबूत तेजी की धारणा को बल मिला। इस तेजी को फेड के नरम ब्याज दरों में कटौती के दृष्टिकोण और 2025 के अंत तक और नरमी की उम्मीदों से समर्थन मिला है, जिससे बुलियन में तरलता मजबूत बनी हुई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "वैश्विक अनिश्चितताओं और डॉलर पर निर्भरता में कमी के कारण सोने और चांदी में खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ रही है।"

वैश्विक स्तर पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 3,768.82 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी वायदा भाव 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 45.39 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस बीच, सोना हाजिर 21.40 डॉलर या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 3,757.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें