फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: कमजोर मांग के कारण सोने में गिरावट का सिलसिला जारी, चांदी 113000 रुपये पर स्थिर

Tue, 29 Jul 2025 05:22 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: मंगलवार को सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 97,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। वहीं चांदी की कीमतें 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।
 
विज्ञापन
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 97,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपये गिरकर 97,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cess: FY2026 में सेस से 4.18 लाख करोड़ रुपये व सरचार्ज से 1.72 लाख करोड़ रुपये जुटाने लक्ष्य, सरकार ने बताया

अमेरिका और ईयू के व्यापार समझौते ने सोने की मांग को कमजोर किया
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते की पुष्टि के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा, इस सप्ताह होने वाली एफओएमसी बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने की उम्मीद से डॉलर को और समर्थन मिला है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़े सोने के दाम 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 9.48 डॉलर यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 3,324.11 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी मामूली गिरावट के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

निवेशकों को है अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि सोना 3,315 डॉलर के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसमें जेओएलटीएस की नौकरियों के अवसर और सीबी उपभोक्ता विश्वास शामिल हैं, जबकि कनाडा और दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिकी व्यापार वार्ता जारी है।
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों को प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंदे। इसके अलावा एडीपी गैर-कृषि रोजगार परिवर्तन, गैर-कृषि वेतन, बेरोजगारी दर और जीडीपी का भी इंतजार रहेगा। यह इस सप्ताह फेड के ब्याज दर निर्णय के साथ-साथ जारी होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें