फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: वैश्विक व्यापार से जुड़ी चिंताओं के कारण सोने-चांदी में तेजी, चांदी 1.05 लाख रुपये के पार

Fri, 11 Jul 2025 05:15 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: मजबूत मांग के कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। वहीं चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,05,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। 
 
विज्ञापन
सोने चांदी का भाव - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक व्यापार तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 99,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। वहीं चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,05,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टी की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: AEPC: जापान में रेडिमेड कपड़ों का निर्यात बढ़ाने की भारत के पास क्षमता, एईपीसी ने किया यह दावा

व्यापार युद्ध की आशंका ने सोने को सहारा दिया
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारिक चिंताओं के बढ़ने से शुक्रवार को सोने में तेजी आई जबकि अमेरिकी डॉलर में स्थिरता बनी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टैरिफ धमकियों के कारण वैश्विक जोखिम धारणा में गिरावट आई। इससे वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैरिफ संबंधी चिंताएं कीमती धातुओं पर डालेंगी असर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 अगस्त से कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है । साथ ही अन्य व्यापार साझेदारों पर 15-20 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना का संकेत दिया है। गांधी ने कहा कि टैरिफ संबंधी अनिश्चितता इस सप्ताह फिर से सामने आई है और यह सुरक्षित निवेश के रूप में कीमती धातुओं की ओर निवेश को बढ़ाने वाला एक प्रमुख कारक है। बाजार परिदृश्य के बारे में उन्होंने कहा कि टैरिफ संबंधी आगे की प्रगति निकट भविष्य में कीमती धातुओं की कीमतों की दिशा को प्रभावित करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें