फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में 350 रुपये की गिरावट; चांदी 200 रुपये फिसली

Fri, 23 Aug 2024 07:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 350 रुपये घटकर 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमतें 200 रुपये घटकर 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 350 रुपये घटकर 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी 200 रुपये घटकर 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले दिन 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 350 रुपये घटकर 73,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो गुरुवार को 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

विज्ञापन


बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड बढ़ने और डॉलर इंडेक्स में सुधार के कारण शुक्रवार को पीली धातु की कीमतों में गिरावट जारी रही। उधर, आरबीआई की एमपीसी मिनट्स के अनुसार, रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 6.5 प्रतिशत की मौजूदा नीतिगत दर मोटे तौर पर संतुलित है और इस समय नीति में ढील देने का कोई भी औचित्य भ्रामक हो सकता है। एमपीसी में गवर्नर दास और तीन अन्य सदस्यों ने रेपो दर पर यथास्थिति के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो सदस्यों ने दर में कटौती की वकालत की।

वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स में सोना 18.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,534.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 29.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "जानकारों ने साल के अंत से पहले आक्रामक दर कटौती की संभावना को बढ़ा-चढ़ाकर बताया था; अब उन्होंने अपने दांव कम कर दिए हैं और इस साल की शेष तीन फेड नीति बैठकों में तीन 25 बेसिस प्वाइंट कटौती का अनुमान लगा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि इससे ट्रेजरी यील्ड और डॉलर इंडेक्स में हाल के निचले स्तरों से सुधार हुआ है। बाजार को अमेरिकी फेड की ओर से संभावित दर कटौती की उम्मीद है, इसलिए सोने को समर्थन मिलने की संभावना है। बाजार के व्यापारी शुक्रवार को जैक्सन होल संगोष्ठी में फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण का भी इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें