फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने में 250 रुपये की गिरावट, चांदी 900 रुपये लुढ़की

Wed, 26 Jun 2024 07:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये के नुकसान के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 900 रुपये की गिरावट के साथ 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 250 रुपये के नुकसान के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 900 रुपये की गिरावट के साथ 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 250 रुपये की गिरावट है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,316 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से आठ डॉलर की गिरावट है। गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ताजा आक्रामक टिप्पणियों के बाद सोने पर दबाव आया, जिससे निवेशकों की मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदें धूमिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और यह 28.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। पिछले सत्र में यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें