फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 50 रुपये टूटा, चांदी 400 रुपये उछली

Tue, 18 Jun 2024 06:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये गिरकर 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। हालांकि, चांदी 400 रुपये उछलकर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमत 50 रुपये गिरकर 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। हालांकि, चांदी 400 रुपये उछलकर 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ईद-उल-अजहा के मौके पर सोमवार को कमोडिटी बाजार आंशिक रूप से बंद रहे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "दिल्ली के बाजारों में, हाजिर सोने की कीमतें (24 कैरेट) 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले सत्र से 50 रुपये कम है।"
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोने का हाजिर 2,319 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा, जो पिछले बंद से 2 अमेरिकी डॉलर कम है। सभी बाजारों में जोखिम भरे रवैये के परिणामस्वरूप मंगलवार को पीली धातु में गिरावट आई। परमार ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतें ऊंची कीमत, मजबूत रुपये और कमजोर भौतिक मांग से भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


इस बीच, चांदी बढ़त के साथ 29.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची।  बीएनपी पारिबा द्वारा शेयरखान में फंडामेंटल करेंसी और कमोडिटीज के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह के अनुसार, खुदरा बिक्री अग्रिम (मई) और औद्योगिक उत्पादन (मई) सहित प्रमुख अमेरिकी व्यापक आर्थिक डेटा मंगलवार को जारी होंगे। इस पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें