फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Latest Price: सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक फीकी, यहां जानें क्या है ताजा भाव

Tue, 08 Feb 2022 05:31 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Rate Today: मंगलवार को जहां एक ओर सोने के दाम में इजाफा दर्ज किया गया, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 144 रुपये बढ़कर 48,167 रुपये पर पहुंच गई। वहीं चांदी के दाम में 76 रुपये की मामूली गिरावट आई है। 
 
विज्ञापन
सोने-चांदी का दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को रुपये की कीमत घटने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी का दाम आज मामूली घट गया। सोना 144 रुपये महंगा होकर 48,167 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन कीमती पीली धातु 48,023 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


जहां एक ओर सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में बीते दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। चांदी मंगलवार को मामूली 76 रुपये टूटकर 61,607 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को चांदी का भाव 61,683 रुपए प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत में तेजी बनी हुई है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी साफ दिख रहा है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1818 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी ने 22.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें