फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा

Fri, 26 Nov 2021 04:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rate Today: शुक्रवार वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 570 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
सोना और चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार की तरह आज भी कीमती पीली धातु का भाव चढ़ गया। शुक्रवार वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 570 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपये हो गई है। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


सोने के साथ बढ़ी चांदी की चमक
सोने के दाम में इजाफा होने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी आज बढ़ गया। चांदी की कीमत में शुक्रवार को 190 रुपये की तेजी आई। इसके बाद राजधानी दिल्ली में चांदी 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटा
शुक्रवार को दुनियाभर के शेयर बाजार गिरावट में कारोबार करते हुए नजर आए। भारतीय बाजार में भी भारी गिरावट आई। सेंसेक्स सात महीने के निचले स्तर तक टूट गया। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.68 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार, सोने की कीमतों में तेजी के साथ कोमेक्स ट्रेडिंग में एक फीसदी इजाफा हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,808 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर सोने का कारोबार हुआ। डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें