फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत भी बढ़ी, खरीदने से पहले जानें अपने शहर का भाव

Tue, 25 Jan 2022 09:41 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update Today: अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों सोने-चांदी का ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमत में इजाफा देखने को मिला। सोने की कीमत में आज 0.07 फीसदी की तेजी आई है। इस तेजी के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 48,600 रुपये पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों सोने-चांदी का ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमत में इजाफा देखने को मिला। सोने की कीमत में आज 0.07 फीसदी की तेजी आई है। इस तेजी के साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 48,600 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई और यह कीमती धातु 0.16 फीसदी चढ़कर 64,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें