कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 98 रुपये की गिरावट के साथ 46,688 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी की चमक फीकी
चांदी भी 699 रुपये की गिरावट के साथ 60,024 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,723 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,799 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 22.60 डॉलर प्रति औंस पर सपाट कारोबार कर रही थी।
कॉमेक्स में सोने के भाव गिरे
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट के साथ 1,799 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर के साथ सोने की कीमतों में रिस्क-ऑन सेंटीमेंट पर बिकवाली देखी गई।