बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में फिर गिरावट देखने को मिली। यानी अब ग्राहक मंगलवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी खरीद सकेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 62 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 43,502 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त से इसका दाम कम हुआ है।
इतनी सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 828 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,146 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इसलिए सस्ता हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त दर्ज की गई, जिसकी वजह से सोना सस्ता हुआ। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 62 रुपये सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा था। इसके अतिरिक्त तेजी से फैल रहे खतरनाक कोरोनावायरस की वजह से भी सोना सस्ता हुआ है।
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,648 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 954 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 43,549 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त से इसका दाम कम हुआ था। चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 80 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 49,990 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,648 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।