फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 268 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली

Tue, 20 Oct 2020 05:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, आज सोना 268 रुपये घटकर 50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 1,126 रुपये गिरकर 62,189 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,901 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन


सोमवार को महंगा हुआ था सोना-चांदी
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 182 रुपये बढ़कर 51,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी 805 रुपये की तेजी के साथ 63,714 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना महंगा हुआ था। यह 1,909 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ गया और चांदी 24.64 डॉलर प्रति औंस के मामूली लाभ के साथ कारोबार कर रही थी।

पिछले सत्र में इतना था दाम
शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में आई मजबूती के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोना 324 रुपये बढ़कर 51,704 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था और चांदी 1,598 रुपये बढ़कर 62,972 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,910 डॉलर पर और चांदी 24.35 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें