फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को सोने-चांदी की कीमत में आई जबरदस्त तेजी, इतने ज्यादा बढ़ गए दाम

Mon, 23 Sep 2019 04:29 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार चार दिनों तक सोने-चांदी की कीमत में गिरावट के बाद सोमवार को इन दोनों के भाव में इजाफा देखा गया। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये महंगा होकर 38,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 

चांदी की कीमत में भी हुआ इजाफा

सिर्फ सोना ही नहीं, सोमवार को चांदी की कीमत में भी उछाल आया है। चांदी की कीमत 900 रुपये बढ़ी है, जिसके बाद चांदी का दाम 47,990 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले सत्र में चांदी 47,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इसलिए बढ़ा सोना-चांदी का दाम

वैश्विक स्तर पर भाव में बढ़ोतरी के कारण भारत में तेजी देखने को मिली है। इससे पहले शनिवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 38,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली किए जाने के कारण चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर यह रहा भाव

वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 1,518 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 17.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वैश्विक बाजार में आए इस उछाल के कारण घरेलू बाजार में सोने की कीमतें बढ़ीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें