फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में अबतक घरेलू बाजार में FPI ने किया 3,800 करोड़ से ज्यादा का निवेश

Mon, 28 Oct 2019 09:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर माह में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू पूंजी बाजार में 3,827.9 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले महीने यानी सितंबर में एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

लगातार दूसरे महीने एफपीआई ने किया निवेश

लगातार दूसरे महीने विदेशी निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल बने हुए हैं। उससे पहले जुलाई और अगस्त माह में एफपीआई ने बिकवाली की थी। 

कुल निवेश 3,827.9 करोड़ रुपये

अक्तूबर में अब तक विदेशी निवेशकों ने इक्विटी में शुद्ध रूप से 3,769.56 करोड़ रुपये और ऋण पत्रों में 58.4 करोड़ रुपये का निवेश किया। इस प्रकार विदेशी निवेशकों का कुल निवेश 3,827.9 करोड़ रुपये रहा है।

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता का पड़ा प्रभाव

यह सकारात्मक वैश्विक घटनाक्रमों का असर है। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संदेशों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। इसके अतिरिक्त ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच नया बेक्जिट समझौता होने से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

सोमवार को बंद है शेयर बाजार

आज यानी सोमवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। थोक कमोडिटी बाजार के साथ-साथ धातु और सराफा बाजार भी सोमवार को बंद हैं। 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें