फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में अबतक विदेशी निवेशकों ने किया 1,288 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 19 Jan 2020 11:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में अबतक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू पूंजी बाजारों में शुद्ध रूप से 1,288 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जनवरी में एफपीआई शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। 

शेयरों में किया 10,200 करोड़ रुपये का निवेश

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी से 17 जनवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 10,200 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं बांड या ऋण बाजार से 8,912 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह इस अवधि में विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 1,288 करोड़ रुपये का निवेश किया। 

विज्ञापन


घरेलू आर्थिक चुनौतियों और अमेरिका और ईरान के कारण बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के बाद भी विदेशी निवेशकों ने जनवरी में अबतक शुद्ध रूप से 1,288 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस संदर्भ में ग्रो के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) हर्ष जैन ने कहा कि, 'अधिकांश एफपीआई निवेश अमेरिका और चीन के बीच पहले चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के बाद हुआ है। आने वाले समय में एफपीआई निवेश बढ़ने का अनुमान है।

पहले लगातार हर महीने एफपीआई रहे थे शुद्ध निवेशक 

इससे पहले सितंबर 2019 से लगातार हर महीने एफपीआई शुद्ध निवेशक रहे हैं। इस संदर्भ में मॉर्निंगस्टार इंवेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषण प्रबंधक (शोध) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि, 'भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने से पहले विदेशी निवेशक वैश्विक मोर्चे पर चल रही गतिविधियों को नजदीकी से देख रहे हैं। उन्होंने सतर्कता बरती। अमेरिका व ईरान के बीच तनाव से वैश्विक शेयर बाजारों प्रभावित हुआ है।'

बजट 2020 पर भी हैं एफपीआई की निगाहें

इसके अलावा एफपीआई की निगाहें एक फरवरी को पेश होने जा रहे आम बजट पर भी लगी हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट एक फरवरी 2020 को पेश होगा। वहीं आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। इस बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। यह सीतारमण का दूसरा बजट होगा। 

2019 में एफपीआई ने डाले थे 73,276.63 करोड़ रुपये 

साल 2019 में एफपीआई ने घरेलू बाजारों (शेयर और ऋण दोनों) में शुद्ध रूप से 73,276.63 करोड़ रुपये डाले थे। बता दें कि जनवरी, जुलाई और अगस्त को छोड़कर एफपीआई साल 2019 के शेष महीनों में शुद्ध लिवाल रहे हैं। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें