फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना और चांदी खरीदना हुआ सस्ता, जानें क्या है आज का भाव

Wed, 18 Sep 2019 04:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को सोने में 215 रुपये की गिरावट देखी गई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,676 रुपये हो गई है। 

इसलिए आई गिरावट

बता दें कि रुपये में मजबूती और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से सोने के भाव में यह गिरावट आई है। इससे पहले मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,891 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। चांदी में 770 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत 47,690 रुपये हो गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 48,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक बाजार में यह रहा सोना और चांदी का भाव

वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,500 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें