फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Update: सेंसेक्स 762 अंक उछला, निफ्टी 18448 पर तो बैंक निफ्टी पहली बार 43 हजार के ऊपर हुआ बंद

Thu, 24 Nov 2022 04:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: बाजार की मजबूती में आईटी इंडेक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस और बैंक निफ्टी का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इस दौरान अपोलो हॉस्पिटल, HDFC लाइफ, बीपीसीएल, इन्फोसिस और टाटा कंज्यूमर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवंबर महीने की एक्पायरी के दिन बाजार में मजबूती दिखी। गुरुवार को सेंसेक्स 762.10 अंकों (1.24%) की बढ़त के साथ  62,272.68 अंकों  के नए रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 216.85 अंकों (1.19%) की बढ़त के साथ 18,448.10 अंकों पर पर बंद हुआ। बाजार को आईटी सेक्टर की बढ़त से मजबूती मिली। गुरुवार को बाजार में तेजी के बीच निफ्टी पिछले 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को पार कर 18484 के लेवल पर पहुचकर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी पहली बार 43 हजार का आंकड़ा पार कर 43075 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में यह 43163 अंकों तक पहुंचा।

विज्ञापन


आईटी, वित्तीय सेवाओं, ऑयल एंड गैस व बैंक निफ्टी के शेयरों से बाजार को मिली मजबूती

बाजार की मजबूती में आईटी इंडेक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस और बैंक निफ्टी का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इस दौरान अपोलो हॉस्पिटल, HDFC लाइफ, बीपीसीएल, इन्फोसिस और टाटा कंज्यूमर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं सिप्ला, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में गिरावट दिखी। डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 81.63 के स्तर पर बंद हुआ। 

कोटक सिक्योरिटीज के एनालिस्ट रविंद्र राव के अनुसार बुधवार को एफओएमसी बैठक के मिनट जारी होने के बाद अमेरिकी डॉलर गिर गया। यह पहले से अपेक्षित था, यह दर्शाता है कि अधिकांश नीति निर्माता धीमे दर वृद्धि के दृष्टिकोण के साथ थे क्योंकि हाल ही में फेड के आक्रामक रुख से आर्थिक विकास प्रभावित हुआ है। पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर सूचकांक 106.03 के दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ, जो 1% से अधिक की गिरावट है। हालांकि फेड के मिनट्स ने जंबो दर वृद्धि के अंत के संकेत दिए हैं, लेकिन नीति निर्माता इस बात को लेकर अनिश्चित दिखे कि दर वृद्धि का अंत कब होगा। फेड द्वारा छोटी दरों में बढ़ोतरी जोखिम वाले लोगों के साथ-साथ सोने जैसी सुरक्षित आश्रय संपत्ति के लिए सकारात्मक है  क्योंकि यह डॉलर की कमजोरी का समर्थन करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें