फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 तक ई-कॉमर्स बाजार 55 अरब डॉलर का हो जाने की उम्मीद

Wed, 15 Feb 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
ई-कॉमर्स
विज्ञापन
ई-कॉमर्स बाजार के 2021 तक 50-55 अरब डॉलर का हो जाने की उम्मीद है। यह बाजार फिलहाल 6-8 अरब डॉलर का है। यह बात रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और बोस्टन कनसल्टिंग ग्रुप की रिपोर्ट में कही गई। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल अवसर वाले ऐसे क्षेत्र, जिनमें ई-कॉमर्स का ज्यादा से ज्यादा प्रसार हो सकता है, वे क्षेत्र होंगे- कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, परिधान, होमवेयर व फर्नीचर, लग्जरी, स्वास्थ्य, एफएमसीजी और खाद्य व ग्रॉसरी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया कि 2025 तक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में ई-कॉमर्स का सर्वाधिक 38-42 फीसदी प्रसार होगा, जो अभी 13-15 फीसदी है। वहीं, खाद्य व ग्रॉसरी में ई-कॉमर्स प्रसार में 1-3 फीसदी की वृद्धि हो सकती है, जो फिलहाल 1 फीसदी से कम है। पिछले तीन सालों में अकेले डिजिटल खरीद 2013 के 3 फीसदी से बढ़कर 2016 में 23 फीसदी हो गई। ग्राहकों पर डिजिटलीकरण का प्रभाव इसी अवधि में 9 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी पर पहुंच गया।
 
विज्ञापन

डिजिटल खरीद में बढ़ोत्तरी

रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन खरीद के मामले में सुविधा ने छूट को पीछे छोड़ दिया। 55 फीसदी से ज्यादा लोगों ने सुविधा के चलते ऑनलाइन खरीदारी की, जबकि 2014 में ऐसे लोगों का आंकड़ा 40 फीसदी था।

डिजिटल खरीद में बढ़ोत्तरी इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रगति, स्मार्टफोन की कीमतों में गिरावट, डाटा शुल्कों के घटने और स्मार्टफोन के बढ़ते प्रसार की वजह से हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि 2014 से 2016 के बीच 35 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों द्वारा ई-कॉमर्स को अपनाने का आंकड़ा 4 फीसदी से 3.8 गुना बढ़कर 15 फीसदी हो गया। इन्हीं दो सालों में सोशल मीडिया को अपनाने का आंकड़ा 8 फीसदी से 2.9 गुना बढ़कर 23 फीसदी हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें