फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market Update: घरेलू शेयर बाजार हुआ कमजोर, सेंसेक्स 230 अंक टूटा, रुपये में गिरावट, सोना भी लुढ़का

Thu, 17 Nov 2022 05:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चाैथे कारोबारी दिन एलएंडटी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती रही जबकि टाइटन, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दिखी। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायदा कारोबार के एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 230 अंक फिसलकर 61750 अंकों पर जबकि निफ्टी 65 अंक टूटकर 18344 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में ऑटो, आईटी व मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट आई। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान अशोक लीलैंड के शेयरों में 2.2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.15 फीसदी जबकि टाटा मोटर्स के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में महज आठ शेयर हरे निशान पर बंद हुए। 

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चाैथे कारोबारी दिन एलएंडटी, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती रही जबकि टाइटन, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दिखी। 

रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे टूटा

विज्ञापन

गुरुवार के दिन घरेलू मुद्रा में भी कमजोरी दर्ज की गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की गिरावट के साथ 81.65 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। 

डॉलर के मजबूत होने से सोना भी हुआ कमजोर 
अमेरिकी खुदरा बिक्री के आंकड़ों के बाद अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स एनएसई पर सोना वायदा 0.34% या 183 रुपये की गिरावट के साथ 52,879 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी वायदा 0.73% या 454 रुपये की गिरावट के साथ 61,543 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें