सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है। मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट पेश किया। उन्होंने पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की थी। हालांकि अभी उपभोक्ताओं पर इसका भार नहीं पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं।
जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)
| शहर |
डीजल |
पेट्रोल |
| दिल्ली |
76.48 |
86.30 |
| कोलकाता |
80.08 |
87.69 |
| मुंबई |
83.30 |
92.86 |
| चेन्नई |
81.71 |
88.82 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।