फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: सर्वे के डर से 7वें दिन बंद रहे ज्वेलरी प्रतिष्ठान

Wed, 16 Nov 2016 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदचलन करने के बाद आभूषण विक्रेताओं से जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। इसके बाद आयकर विभाग की भौवें तनी और देशभर में उसने ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि आयकर विभाग उसे केवल सर्वे कह रहा है।
विज्ञापन


आयकर विभाग द्वारा सर्वे किए जाने से घबराए आभूषण विक्रेताओं ने राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में सोने और ज्वेलरी के प्रतिष्ठान 7वें दिन मंगलवार को भी बंद रखे।गौरतलब है कि पुराने चलन से बाहर किए गए नोटों के बदले में सर्राफा कारोबारियों और अन्य ऑपरेटरों द्वारा कथित मुनाफाखोरी व कर चोरी किए जाने की रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने बाजार में सर्वे करना शुरू किया।

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में 10 नवंबर को सर्वे किया। सूत्रों के मुताबिक, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस (डीजीसीईआई) के अधिकारियों ने इन ज्वेलर्स को नोटिस भेजे हैं, जिनमें उनसे सोने की बिक्री का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें