फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की मांग, कीमत अब भी स्थिर

Thu, 21 May 2020 10:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पेट्रोल-डीजल की मांग में कुछ इजाफा हुआ है। 
  • अप्रैल महीने में तेल की मांग में बड़ी गिरावट आई थी। 
  • हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन का चौथा करण चल रहा है। सरकार की ओर से कई कामकाज में छूट दी गई है। इसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की मांग में कुछ इजाफा हुआ है। जबकि अप्रैल महीने में तेल की मांग में बड़ी गिरावट आई थी। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिसके कारण तेल की मांग भी बढ़ी है। हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देश में तेल की कीमत स्थिर है। आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। 

विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21, 65.62 और 68.22 रुपये है। 

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें