फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ी, क्या आपके शहर में कीमतों में भी हुआ इजाफा?

Wed, 27 May 2020 09:54 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देश में पेट्रोल, डीजल की मांग में सुधार दिखने लगा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते अप्रैल में ईंधन मांग में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई लेकिन मई माह में लॉकडाउन की शर्तों में कुछ ढील दिये जाने से इसमें कुछ सुधार दिखा है। मई के पहले पखवाड़े में ईंधन की मांग बढ़ी है। सरकारी क्षेत्र की कंपनियों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मई के पहले पखवाड़े में डीजल की खपत अप्रैल 2020 की इसी अवधि की तुलना में 75 फीसदी बढ़कर 19.30 लाख टन पर पहुंच गई। इसी प्रकार पेट्रोल की बिक्री 72 फीसदी बढ़कर 5.75 लाख टन हो गई।

विज्ञापन


हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए मंगलवार वाली कीमत ही चुकानी होगी।

प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21, 65.62 और 68.22 रुपये है। 
विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें