फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों से पहले बाजार में जोरदार बढ़त, सेंसेक्स में 460 अंकों की तेजी

Tue, 11 Feb 2020 10:09 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। 
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों से आज बाजार प्रभावित होगा।
  • सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 461.41 अंकों की बढ़त के बाद 41,441.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह 10:02 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 461.41 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के बाद 41,441.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 136.30 अंक यानी 1.13 फीसदी की बढ़त के बाद 12,167.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आने हैं, जिससे भारतीय शेयर बाजार प्रभावित होगा। दिल्ली में आठ फरवरी को वोटिंग हुई थी और इस बार करीब 62 फीसदी मतदान हुआ था।  

शुरुआती कारोबार में 295 अंकों की बढ़त पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 296.36 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 41,275.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 87.87 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के बाद 12,119.20 के स्तर पर खुला था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईटीसी, टाटा मोट्र्स, जा लिमिटेड, गेल, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, एम एंड एम, इंडसइंड बैंत, एसबीआई और रिलायंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, यूपीएल और विप्रो के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, एफएमसीजी, ऑटो और मीडिया शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट बढ़त पर था। सेंसेक्स 203.77 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 41,183.39 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.90 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 12,108.40 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.23 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.23 के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.29 के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.23 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,979.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66.85 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के बाद 12,031.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 70.33 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के बाद 41,071.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 15.15 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 12,083.20 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें