फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन सस्ता हो रहा है पेट्रोल-डीजल, आज आपके शहर में इतनी हुई कीमत

Tue, 11 Feb 2020 09:40 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंगलवार को देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। 
  • कोरोनावायरस की वजह से क्रूड की खपत पर असर पड़ रहा है।
  • पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को फिर देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। इससे पहले सोमवार को भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई थी। गिरावट का यह सिलसिला 12 जनवरी से ही जारी है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए सोमवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। पेट्रोल अपने पांच महीने के निचले स्तर पर आ गया है।कोरोनावायरस का संकट उजागर होने के बाद से दुनिया के सबसे बडे़ तेल आयातक चीन में आर्थिक गतिविधियां लगातार सुस्त हो रही हैं। इसका असर क्रूड की खपत पर पड़ रहा है और इसका दाम कम हो गया है, जिसकी वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कमी आ रही है। 

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 16 पैसे कम हुई है। वहीं चेन्नई में इसका दाम 17 पैसे कम हुआ है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 71.94, 74.58, 77.60 और 74.73 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 20 पैसे कम हुई है, मुंबई में 21 पैसे और चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत 22 पैसे कम हुई है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 64.87, 67.19, 67.98 और 68.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (11 फरवरी 2020) पेट्रोल की कीमत (10 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 71.94 रुपये 72.10 रुपये
कोलकाता 74.58 रुपये 74.74 रुपये
मुंबई 77.60 रुपये 77.76 रुपये
चेन्नई 74.73 रुपये 74.90 रुपये
गुड़गांव 71.88 रुपये 72 रुपये
नोएडा 73.86 रुपये 74.07 रुपये
चंडीगढ़ 68.01 रुपये 68.16 रुपये
लखनऊ 73.82 रुपये 73.94 रुपये
आगरा 73.54 रुपये 73.81 रुपये
अलीगढ़ 73.90 रुपये 74.12 रुपये
इलाहाबाद 73.86 रुपये 73.99 रुपये
गाजियाबाद 73.59 रुपये 73.85 रुपये
वाराणसी 74.36 रुपये 74.16 रुपये
भोपाल 80.05 रुपये 79.97 रुपये
इंदौर 80.11 रुपये 80.52 रुपये
बीकानेर 77.75 रुपये 77.54 रुपये
जयपुर 75.74 रुपये 76.58 रुपये
जैसलमेर  77.76 रुपये 77.95 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (11 फरवरी 2020) डीजल की कीमत (10 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 64.87 रुपये 65.07 रुपये
कोलकाता 67.19 रुपये 67.39 रुपये
मुंबई 67.98 रुपये 68.19 रुपये
चेन्नई 68.50 रुपये 68.72 रुपये
गुड़गांव 64.12 रुपये 64.28 रुपये
नोएडा 65.16 रुपये 65.41 रुपये
चंडीगढ़ 61.74 रुपये 61.93 रुपये
लखनऊ 65.13 रुपये 65.30 रुपये
आगरा 64.83 रुपये 65.15 रुपये
अलीगढ़ 65.18 रुपये 65.44 रुपये
इलाहाबाद 65.18 रुपये 65.35 रुपये
गाजियाबाद 64.89 रुपये 65.20 रुपये
वाराणसी 65.71 रुपये 66.80 रुपये
भोपाल 71.02 रुपये 71 रुपये
इंदौर 71.10 रुपये 71.54 रुपये
बीकानेर 71.68 रुपये 71.55 रुपये
जयपुर 69.81 रुपये 70.65 रुपये
जैसलमेर  71.70 रुपये 71.93 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें