फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से मची तबाही का असर, 17 साल के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

Mon, 30 Mar 2020 11:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 6.5 फीसदी गिरकर 23 डॉलर पर आ गया।
  • दुनिया भर में लॉकडाउन के चलते कच्चे तेल पर भारी दबाव पड़ा है।
  • भारत में 16 मार्च से कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुका है। महामारी का यह संकट खत्म होता नहीं दिख रहा है। इसकी वजह से एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को 17 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन


इतना हुआ कच्चे तेल का दाम
अमेरिका में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 5.3 फीसदी गिरकर 20 डॉलर प्रति बैरल पर और अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 6.5 फीसदी गिरकर 23 डॉलर पर आ गया।

कच्चे तेल की मांग में कमी
दरअसल, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दुनिया भर में सरकारें लॉकडाउन का सहारा ले रही हैं और यात्रा प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जिसके चलते कच्चे तेल पर भारी दबाव है। इसकी मांग में कमी आई है।

हालांकि मांग में गिरावट के विपरीत कच्चे तेल की आपूर्ति में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी हुई है और शीर्ष उत्पादक सऊदी अरब तथा रूस के बीच कीमत युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन


रियाद ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह उत्पादन में किसी कटौती के लिए मॉस्को के संपर्क में नहीं है, दूसरी ओर रूस के उप ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि तेल की कीमत 25 डॉलर प्रति बैरल तक रूस के उत्पादों के लिए बुरी नहीं है। इससे यह संकेत मिला कि अभी दोनों पक्ष किसी सहमति से दूर हैं।

भारत में इतना है पेट्रोल-डीजल का दाम
मालूम हो कि भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं कर ही हैं। 16 मार्च को जो दाम थे, आज भी वही बने हुए हैं। सोमवार को लगातार 14वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21 और 65.71 रुपये है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें