फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर कहर बन कर टूटा कोरोनावायरस, 24% तक की गिरावट मचा सकती है हाहाकार

Mon, 23 Mar 2020 11:44 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
emergency call operator in usa - फोटो : arabamericannews.com
विज्ञापन

कोरोनावायरस दुनियाभर के बाजारों पर कहर बन कर टूट पड़ा है। ऐसे में अमेरिकी अर्थव्यवस्था भी इसकी चपेट में आ गई है, जो अब अनिश्चितता के दौर में पहुंच गई है। कोरोनावायरस महामारी से अमेरिका में कारोबार ठप पड़ गया है। न्यूयॉर्क जो कि व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों का केंद्र मानी जाती है उसकी हालत भी काफी खराब हो गई है। हालांकि, इन सब के बीच अभी यह अनुमान तक नहीं लगाया जा सकता कि हालात और कितने बिगड़ने वाले हैं।

विज्ञापन


इस पूरे मामले पर अमेरिकी अर्थशास्त्री ग्रेग डेको जो कि ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के प्रमुख हैं, उनका कहना है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में साल की पहली तिमाही में 0.4 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दूसरी  तिमाही में यह 12 फीसदी तक जा सकती है।

ऐसे में गोल्डमैन सॉक्स की भविष्यवाणी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए और भी डराने वाली है। गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि दूसरी तिमाही में अमेरिका की इकोनॉमी में 24 फीसद तक भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, दावा किया गया है कि मौजूदा समय में बेरोजगार लोगों की संख्या 22 लाख तक जा पहुंचीं है, जो आने वाले समय में और भी बढ़ेगी। वहीं, बेरोजगारी को लेकर डेको ने अनुमान लगाया है कि अप्रैल तक अमेरिका में बेरोजगारों की संख्या एक करोड़ 65 लाख हो सकती है।
विज्ञापन


अमेरिकी श्रम विभाग की तरफ से बताया गया है कि कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते पिछले सप्ताह बेरोजगारी की दर बढ़कर 30 फीसदी पहुंच गई थी। वहीं, 2.81 लाख लोग छंटनी के दायरे में आ गए हैं। हालांकि, हालात अब इतने खराब हो चुके हैं कि गोल्डमैन सॉक्स ने अनुमान लगाया है कि अगले सप्ताह तक बेरोजगारी का यह आंकड़ा 22 लाख से अधिक पहुंच सकता है। वहीं, डेको का अनुमान है कि बेरोजगारी की दर अप्रैल में 10 फीसदी हो सकती है। अगर यह सही साबित होता है तो 1.65 करोड़ लोग अपनी नौकरियों को खो देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें