नोटबंदी का असर जहां देश के हर व्यक्ति पर पड़ रहा है, वहीं कार बाजार पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते वाहन कंपनियों ने दिसंबर में कारों के दामों में 10 से 15 फीसदी तक का डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है।
कार डीलर्स जल्दी से जल्दी पुराने साल का स्टॉक समाप्त करना चाहते हैं इसलिए वह दिवाली पर दिए गए डिस्काउंट से भी ज्यादा डिस्काउंट दे रहे हैं। गौरतलब है कि कार सेल में गिरावट के चलते कंपनियां 2016 के टारगेट से पीछे रह गई हैं। मारुति और हुंदई लगभग सभी मॉडल पर डिस्काउंट दे रही हैं। जहां सेलेरियो पेट्रोल वर्जन पर 19000 से 20000 डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिवाली के दौरान यह 12000 हजार था।
वहीं मारुति अपनी स्विफ्ट पर 15000 रुपये का डिस्काउंट दिया। लोगों की पसंदीदा सेडान डिजायर पर 10000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। वहीं हुंदई ग्रांड i10 पर हुंदई 50000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस के अलावा एलिट i20 पर 10 से 15000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनियां जनता को आकर्षित करने के लिए जीरो डाउनपेमेंट, 100 फीसदी ऑन रोड फंडिंग और बेस्ट एक्सचेंज ऑफर दे रही हैं।