फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की तस्करी पर चर्चा करेंगे कारोबारी

Wed, 20 Jul 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अागरा
विज्ञापन
गोल्ड बार
विज्ञापन
ताजनगरी में दुनिया भर के बुलियन कारोबारी सोने की लगातार बढ़ रही तस्करी को रोकने के लिए मंथन करेंगे। होटल जेपी पैलेस में 21 से 23 जुलाई तक बुलियन फेडरेशन ग्लोबल कन्वेंशन-2016 के जरिए कारोबारी कैशलेस बिक्री जैसे कई सुझाव देंगे।
विज्ञापन


इसमें देश और दुनिया के रिफाइनर्स, बैंक, कस्टम क्लीयरिंग एजेंट, लॉजिस्टिक एजेंसियां, बुलियन डीलर हिस्सा लेंगे। बुलियन फेडरेशन के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, महासचिव हरेश आचार्य ने बताया कि ग्लोबल कन्वेंशन में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल के साथ पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया, सीबीडीटी के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार जैन, डीआरआई के एडीजी जॉन जोसेफ, कस्टम के एडीजी बालेश कुमार आदि आएंगे।

उद्घाटन पूर्व मंत्री कठेरिया 21 जुलाई को शाम 5:30 बजे करेंगे। 22 जुलाई को बुलियन की सप्लाई, डिमांड के ट्रेंड, भारत में सोने की मांग, भविष्य में सोने के बाजार और रिफाइनरियों के सामने चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। सोने की तस्करी रोकने के लिए विशेष चर्चा की जाएगी। 23 जुलाई को वित्त राज्यमंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल आएंगे।
विज्ञापन


उनके सामने फेडरेशन कई मांगें रखेगी। बुलियन फेडरेशन सदस्यों के मुताबिक, केंद्र सरकार सोने के आयात पर कस्टम ड्यूटी को जितना बढ़ाएगी, सोने की तस्करी और काला धन उतना ही ज्यादा बढ़ेंगे। आभूषण निर्माताओं पर एक्साइज ड्यूटी को हटाने की मांग भी उठाई जाएगी। सोने आयात पर अभी कुल 12 फीसदी कस्टम, एक्साइज, वैट वसूला जा रहा है, जिसे फेडरेशन ने 7 फीसदी तक करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें