देशभर में बजट में ज्वैलरी मेकिंग को लेकर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से नाराज ज्वैलर्स की हड़ताल जारी है। इस मुद्दे पर अब ज्वैलरों की हड़ताल में छोटे-छोटे गांव के ज्वैलर्स को भी जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
इस बारे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि रविवार को हरौला और भंगेल के ज्वैलरों के साथ बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
गौरतलब है कि ज्वैलरी मेकिंग पर 1 फीसदी एक्साइज ड्यूटी लगाने के नियम को लेकर देशभर के ज्वेलर 1 मार्च से हड़ताल पर हैं।