फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2017: बजट पर झूमा बाजार, सेंसेक्स 485.68 अंकों के पार

Wed, 01 Feb 2017 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
घरेलू बाजारों की सुस्त शुरुआत के बावजूद अच्छे बजट ने बाजार को झूमने पर विवश कर दिया । बीएसई का सेंसेक्स 485.68 अंकों की तेजी के साथ 28,141.64 पर और एनएसई का निफ्टी 155.10 अंकों की तेजी के साथ 8,716.40 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बजट प्रस्तुति शुरू होने के बाद पिछले दिन के ही स्तर के आस-पास घूम रहे सेंसेक्स व निफ्टी में बजट खत्म होते-होते तेजी आने लगी और दोनों सूचकांक अक्तूबर 2016 के बाद के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। रुपये में डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की मजबूती ने भी तेजी में भूमिका निभाई।

बजट में प्रथम व दूसरी श्रेणी के एफपीआई को अप्रत्यक्ष हस्तांतरण पर कराधान से छूट देने का फैसला किया गया है। सरकारी बैंकों में 10,000 करोड़ निवेश के प्रस्ताव और शेयर बाजार संबंधी लांग-टर्म व शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन टैक्स को जस-का-तस छोड़ दिए जाने का भी बाजार पर अनुकूल असर पड़ा।
विज्ञापन


निवेशकों ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का स्वागत किया। बजट में इंफ्रा सेक्टर को रिकार्ड 3.96 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। सस्ती हाउसिंग को इंफ्रा का दर्जा भी दिया गया है। बुधवार को ही जनवरी के लिए जारी निक्केई मार्किट इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई की रीडिंग भी बढ़कर 50.4 पर पहुंच गई, जो दिसंबर में 49.6 पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें