फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 181 अंकों की गिरावट

Thu, 22 Oct 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज गिरावट - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स 181.73 अंक (0.45 फीसदी) नीचे 40525.58 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.10 अंक (0.42 फीसदी) नीचे 11,887.55 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, ब्रिटानिया, रिलायंस और भारती एयरटेल के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और अडाणी पोर्ट्स की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ खुले। इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 194.40 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के बाद 40512.91 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 114.60 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 11823.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 162.94 अंक ऊपर 40707.31 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.34 फीसदी (40.85 अंक) की बढ़त के साथ 11937.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 290.66 अंक (0.72 फीसदी) ऊपर 40835.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 61.75 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,958.55 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें