फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 290 अंकों का उछाल, निफ्टी 11900 के पार

Wed, 21 Oct 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज बढ़त - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 290.66 अंक (0.72 फीसदी) ऊपर 40835.03 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 61.75 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,958.55 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़त 
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 113.37 अंक ऊपर 28,308.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 43.49 अंकों की तेजी के साथ 11,677.80 अंकों पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3,443.12 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद से बाजार में यह तेजी आई। हालांकि यूरोपियन शेयर बाजार में मंगलवार को बिकवाली देखने को मिली। ब्रिटेन का एफटीएसई इंडेक्स सपाट स्तर पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 102 अंक ऊपर 23,669 स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 11.75 अंकों की हल्की गिरावट है।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बीपीसीएल, टाटा स्टील, आईओसी और इंडसइंड बैंक के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं बजाज फाइनेंस, गेल, हिंडाल्को और श्री सीमेंट की शुरुआत गिरावट पर हुई।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स बढ़त के साथ खुले। इनमें फार्मा, आईटी, मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 93 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के बाद 40637.37 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 82.20 अंक यानी 0.69 फीसदी ऊपर 11979 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 112.77 अंक ऊपर 40544.37 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.20 फीसदी (23.75 अंक) की बढ़त के साथ 11896.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

मंगलवार को मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 65.65 अंक (0.16 फीसदी) नीचे 40365.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 12.05 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 11,861 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें